Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीलांबर पीतांबरपुर : शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मुहर्रम, पगड़ी बांधकर भाईचारा का दिया संदेश

Advertisement
Advertisement
अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे मुस्तैद Nilambar Pitambarpur, Palamu:  प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मुहर्रम के दौरान हिंदू मुस्लिमों ने एक दूसरे को पगड़ी बांधकर आपसी भाईचारा का संदेश दिया. मुहर्रम के दौरान अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मुस्तैद नजर आए. उन्होंने सनातन धर्म सभा की ओर से किए गए सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. उन्होंने कहा कि नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड में हम जब से पदस्थापित हुए हैं. तब से यहां पर हिंदू मुस्लिम भाईचारा का बेमिसाल एकता देखने को मिली है. यहां के पत्रकार भी प्रशासन को हर समय सहयोग देते हैं, जिसके कारण कोई भी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cancer-screening-for-transgenders-at-ramdas-community-center-jamshedpur/">रांचीः

रामदास सामुदायिक केंद्र जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर्स के लिए कैंसर स्क्रीनिंग कैंप

गांवों में निकाले गए ताजिया जुलूस

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताजिया जुलूस निकाला गया जो प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचा. अखाड़ा जुलूस में युवाओं द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया. लाठी आकर्षक ताजिया बनाया गया था जो लोगों को लुभा रहा था. समारोह में पहुंचे पाकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने सभी कमेटी के लोगों को सम्मानित किया. जहां कमेटी के लोगों ने पूर्व विधायक को पगड़ी बांध, तलवार एवं फोटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य निर्मला कुमारी, सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी विश्वनाथ राम सहित कमेटी के कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-democracy-and-constitution-are-being-murdered-in-the-country-india-alliance/">गिरिडीह

: देश में लोकतंत्र व संविधान की हत्या हो रही : इंडिया एलाइंस

कई नेता ताजिया जुलूस में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी के ओंकार नाथ जायसवाल, कांग्रेस पार्टी के रूद्र शुक्ला, समाजसेवी रामदास साहू, समाजसेवी सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुमताज खान गांव-गांव गये और मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए. इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद दिखी. थाना प्रभारी सक्रिय रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही