Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीलांबर पीतांबरपुर : दो मुखियाओं की पहल पर बनी सड़क, ग्रामीणों के चेहरे खिले

Advertisement
Advertisement
Nilambar Pitambarpur, Palamu :  दो मुखियाओं की पहल से सड़क बन गई. दो पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क सांगबार मुखिया गीता देवी और दारूडीह पंचायत के मुखिया बिगन महतो की पहल पर बनी है. सांगबार पंचायत एवं दारूडीह पंचायत जोड़ने वाली सड़क आपसी समझौते के आधार पर बनी और आवागमन शुरू हो गया. बताते चलें कि सोतम डबरा गांव निवासी श्रवण पासवान पांच गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क को निजी जमीन बता कर बरसों से खेती करते आ रहे थे. इसके कारण ठकुराइन दिदरी, माधो दिदरी आदि गांव के लोगों को मुख्य सड़क पर पहुंचने में लगभग चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ता था. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-in-this-manasutra-session-the-leader-of-the-opposition-will-be-found-in-the-assembly/">झारखंड

: इस मानसूत्र सत्र में मिल जाएगा विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sss-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पहले परेशान रहते थे कई गांवों के लोग

लोगों को श्मशान घाट जाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. दो पंचायतों के मुखिया की पहल पर जमीन के कागजात के आधार पर जमीन की मापी कराई गई. इसमें 86 डिसमिल भूमि गैरमजरूआ खास चिन्हित किया गया. श्रवण पासवान ने 38 डिसमिल भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया. मुखिया ने सड़क निर्माण की शुरुआत पांच टोकरी मिट्टी डाल कर की. मुखिया ने बताया कि 300 फीट सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा. इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है. मौके पर उप मुखिया अनिल महतो, समाजसेवी पिंटू पांडे, रविंद्र पांडे, मुकेश पांडे, रामप्रवेश पांडे, सीपी तिवारी, रमाशंकर पांडे, आशुतोष पांडे, दिलीप चंद्रवंशी, राजा पांडे, चीकू तिवारी, बच्चों मिस्त्री, राजा सिंह, संतोष चंद्रवंशी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :माओवादियों">https://lagatar.in/naxalite-markus-baba-in-charge-of-maoists-budhapahar-and-carrying-a-reward-of-25-lakhs-surrendered/">माओवादियों

के बूढ़ापहाड़ इंचार्ज व 25 लाख का इनामी नक्सली मारकस बाबा ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही