Search

 
 
 

नीलांबर पीतांबरपुर : संतोष कुमार ने लेस्लीगंज थाना का ग्रहण किया पदभार

 
Nilambar Pitambarpur: लेस्लीगंज थाना के नए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पदभार ग्रहण किया. एसआई मनेस पासवान,एएसआई महावीर साहू, रंजीत कुमार ने थाना प्रभारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी. क्षेत्र की जनता को किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वह निर्भीक होकर थाना आएं. थाना से संबंधित कोई भी समस्या हो तो साझा करें. हर समस्या का निदान करने के लिए तत्पर रहूंगा. अपराध मुक्त क्षेत्र निर्माण और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित होना जरूरी है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, मनचलों पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा. मौके पर एएसआई अरुण बाउरी, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, मंटू तिवारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dead-bodies-of-husband-and-wife-found-in-the-well-they-had-a-love-marriage-6-months-ago/">रामगढ़

: कुएं में मिला पति-पत्नी का शव, 6 माह पहले किया था प्रेम विवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही