Search

 
 
 

नीलांबरपुर पीतांबरपुर : माता वैष्णो देवी का दर्शन करने साइकिल से निकले संजय प्रजापति, विधायक समेत कई लोगों ने दी शुभकामना

 
Nilambar-Pitamberpur (Palamu) :  सावन के पावन माह में लेस्लीगंज के संजय प्रजापति पिछले 14 बर्षो से लगातार साइकिल से करीब ढाई हजार किलोमीटर की दूरी तय कर अमरनाथ व वैष्णो देवी जाते हैं. संजय प्रजापति वैष्णो देवी की 14वीं वार साइकिल यात्रा पर मंगलवार की शाम रवाना हुए. काली मंदिर परिसर से भाजपा विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने फूल माला पहनाकर व झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर विधायक ने कहा कि मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु तो कई हैं पर संजय का जज्बा काबिले तारीफ है. इतने दुर्गम मार्ग की यात्रा साइकिल से ही करते हैं. उन्होंने कहा की संजय प्रजापति इकावन वर्षों तक माता की दरबार में पहुंचे यहीं हम सभी की कामना है. पूरी यात्रा में करीब 1 महीने का समय लगेगा. कार्यक्रम का संचालन संत कुमार तिवारी ने किया. वहीं कार्यक्रम में सतीश तिवारी, लाला प्रसाद यादव, बच्चन ठाकुर, चंदन सोनी, आंनद सिंह, वीरेंद्र मेहता, शशि श्रीवास्तव, कमता प्रसाद यादव, सनातन धर्म सभा केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सचीव राजू राय, मुन्ना दुबे, सुदर्शन सोनी समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/4-members-of-bike-thief-gang-arrested-6-stolen-bikes-seized/">रामगढ़

: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही