Search

 
 
 

निमरत ले रही खूबसूरत वादियों का मजा, पोस्ट कर पूछा- बोलो कहां हूं

 
LagatarDesk : एक्ट्रेस निमरत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट और वीडियो शेयर किया है. जिसमें एकट्रेस बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों के बीच स्नो बाइक चलाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, दिसंबर का स्वागत करते हुए, जगह गेस करो, ठंडक का अहसास. पहली तस्वीर में निमरत स्नो बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों के सामने हैप्पी अंदाज में पोज दे रही हैं. इससे पहले उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया कि वह नाश्ते में डोसा और इडली खा रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DDBjP3nSL-W/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DDBjP3nSL-W/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Nimrat Kaur (@nimratofficial)

"> एक्ट्रेस निमरत कौर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार ‘सजनी शिंदे के वायरल वीडियो’ में नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने बेला बरोट का किरदार निभाया था. मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित रहस्य-थ्रिलर में निमरत के साथ राधिका मदान, भाग्यश्री और सुबोध भावे भी अहम रोल में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो निमरत जल्दी ही अक्षय कुमार स्टारर प्रोजेक्ट ‘स्काई फोर्स’ में नजर आएंगी. संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही