Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में फिर मिले कोरोना के नौ मरीज, एक्टिव केस 40 हुए

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के नौ मरीज सामने आए हैं. इस महीने यह तीसरा मौका है जब नौ लोग एक दिन में पोजिटिव पाए गए हैं. शहर के अलग-अलग हिस्सों से नौ मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जिन क्षेत्रों से मरीज पाए गए हैं, उनमें मानगो एवं सोनारी क्षेत्र से तीन-तीन मरीज जबकि टेल्को से दो एवं कदमा से एक व्यक्ति शामिल हैं. कोरोना मरीजों की अचानक बढ़ी संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी हैरान हैं. सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि शुक्रवार को 4708 सैंपल कलेक्ट किए गए, जबकि 4963 की जांच की गई. उन्होंने बताया कि सात मामले आऱटीपीसीआर टेस्ट में सामने आए हैं. जबकि दो मामले ट्रूनेट टेस्ट में मिले हैं. एक दिन में इतनी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में एक्टिव केस बढ़कर 40 हो गया है. अगर पॉजिटिव मरीज मिलने का यही सिलसिला रहा तो तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता. अक्टूबर माह पर्व-त्योहारों का महीना है. खासकर दुर्गा पूजा में भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में अगर सावधानी नहीं बरती गई तो, दुर्गा पूजा में एक मरीज स्प्रेडर का काम करेगा तथा कई लोगों को संक्रमित करेगा. अक्टूबर में मिले पॉजिटिव केस की संख्या : 01 अक्टूबर दो मरीज, 2 अक्टूबर नौ मरीज, 3 अक्टूबर दो मरीज, 4 अक्टूबर तीन मरीज, 5 अक्टूबर चार मरीज, 6 अक्टूबर पांच मरीज, 7 अक्टूबर नौ मरीज, 8 अक्टूबर नौ मरीज. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही