Ranchi: श्री रामकृष्ण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई. दूसरे दिन से आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया. यह कार्यक्रम रवि स्टील चौक के सामने मैदान में आयोजित हो रहा है, जहां राम नाम के जयघोष से आध्यात्मिक वातावरण गूंजायमान हो रहा है.
नौ दिवसीय इस महायज्ञ में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत छोटे बापू जी महाराज संगीतमय श्रीराम कथा का अमृत प्रवाह कर रहे हैं. कथा में श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, प्रेम और त्याग के महत्व पर व्याख्या प्रस्तुत की जा रही है. उनकी मधुर वाणी से श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं और वातावरण "जय श्रीराम" के उद्घोष से गूंज रहा है.
नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू, दूसरे दिन आस्था का माहौल
Last Updated: Mar 20, 2025 12:00 AM (IST)