Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चपरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

Chouparan : चौपारण की पांडेयबारा पंचायत के चपरी में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह पिंडोरूपी देवी प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. 501 कलश के साथ निकली धार्मिक यात्रा में मुख्य रूप से बरही विधायक उमाशंकर अकेला व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, समाजसेवी भुनेश्वर यादव सहित कई लोग शामिल हुए. गिरिडीह से पधारे यज्ञआचार्य मणिकांत पांडेय ने चपरी नदी से जलभरणी कराई. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-of-abducting-minor-girl-acquitted-due-to-lack-of-evidence/">गोड्डा

: नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी

यज्ञ मानव जीवन के लिए प्रेरणा

मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन के लिए प्रेरणा है. यज्ञ ही संसार में श्रेष्ठतम कर्म है. भौतिक दृष्टि से यज्ञ का महत्व अत्यधिक है. यज्ञ ही आंतरिक, वैचारिक और मानसिक प्रदूषण समाप्त करने का अमोघ उपाय है. यज्ञ समिति सदस्य सह पूर्व समिति सदस्य रबिश सिंह ने बताया कि वृंदावन धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता बाल विदुषी राजेश्वरी तिवारी प्रवचन करेंगी. यज्ञ को बनाने में मनोज सिंह, पप्पू सिंह, रामफल सिंह, चंदन सिंह, निशिकांत सिंह, अंकित सिंह, मिथलेश सिंह, बासुदेव सिंह, कैलाश शर्मा, रमन भुइयां, सीताराम भुइयां, अमित शर्मा, गगन सिंह, रंजीत सिंह आदि योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-incharge-ashok-chaudhary-will-come-to-ranchi-on-sunday/">झारखंड

जदयू प्रभारी अशोक चौधरी रविवार को रांची आयेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही