Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नौ कर्मी कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित महिला की मौत

Advertisement
Advertisement

Bermo: बेरमो अनुमंडल के गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ही 9 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. जिनमें से चार का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है. जबकि 5 अपने-अपने घरों में रहकर इलाजरत हैं. जिनसे फोन पर संपर्क कर जरूरी चिकित्सकीय सलाह और दवाइयां दी जा रही हैं. इन्हें होम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध काराई जा रही है. इन कोविड संक्रमित लोगों में एक महिला मरीज की मौत हो गई है. जो प्रखंड के स्वांग पुराना माइनर्स कॉलोनी की रहने वाली थी. अस्पताला के प्रभारी डॉ एच बारला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में लगे कर्मी भी इसकी चपेट में हैं. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. सभी धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं.

चार लोगों की अलग-अलग बीमारी से हुई मौत

गोमिया में आज चार लोगों की अलग-अगल बीमारी से मौत हो गई. वैसे इन्हें भी सांस लेने में परेशानी होने की बात सामने आई है. आज सुबह डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के बस के खलासी तथा साडम हरिजन टोला के निवासी दिवाकर लाल रंजन 35 वर्ष का निधन हो गया. इनका इलाज बोकारो के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. लेकिन मरीज के निधन के बाद बिल का भुगतान नहीं होने पर अस्पताल वालों ने शव को अपने कब्जे में रखा था. बाद में बोकारो उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद परिनजों को शव सौंपा गया. इसी प्रकार खम्हरा के 70 वर्षीय अभय कुजूर का निधन हो गया. वहीं ससबेडा के प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद प्रसाद की 48 वर्ष पत्नी एवं कोठीटांड के सरयू पासवान की 60 वर्षीय पत्नी का भी निधन हो गया. ये सभी अलग अलग बीमारी से ग्रसित थे.

गोमिया के 435 सैंपल में 65 कोरोना पॉजिटिव

गोमिया में पिछले 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 435 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. जिसमें 65 लोगों का कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. बताया गया  है कि 65 लोगों में 55 लोगों का आरटी-पीसीआर से तथा दस का रैपिड एंटीजेन टेस्ट से जांच किया गया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही