Search

 
 
 

धनवार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निरंजन राय थाम सकते हैं भाजपा का दामन

 
Ranchi: धनवार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निरंजन राय भाजपा का दामन थाम सकते हैं. जानकारी के अनुसार वे गृहमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. निरंजन राय को मना लिया गया है. शनिवार को असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे निरंजन राय़ के पिपलो स्थित आवास पर पहुंचे. निरंजन राय से मुलाकात के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि निरंजन राय बीजेपी के थे और बीजेपी में ही रहेंगे. वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा कि सकारात्मक बातचीत हुई है. शीघ्र ही शुभ सूचना मिलेगी.

बाबूलाल के खिलाफ धनवार से ताल ठोंकी है निरंजन ने

निरंजन राय के धनवार सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल करने के कारण बीजेपी नेता और धनवार प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी के लिए परेशनी बढ़ गई थी. निरंजन राय बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाते हैं. निरंजन के निर्दलीय पर्चा दाखिल करने की वजह से माना जा रहा था कि वह बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते थे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के यहां से लड़ने के कारण धनवार हॉट सीट बन गई है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-kirit-somaiya-files-complaint-against-maulana-nomani-in-election-commission-alleging-hate-speech/">भाजपा

नेता किरीट सोमैया ने की मौलाना नोमानी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, हेट स्पीच का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही