Search

 
 
 

धनवार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निरंजन राय ने थामा बीजेपी का दामन

 
Ranchi: धनवार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निरंजन राय भाजपा का दामन थाम लिया है. शनिवार को धनवार में भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया. उन्हें पार्टी का पट्टा देकर सम्मनित किया. इस दौरान राय ने कहा कि वे भाजपा के थे और आगे भी रहेंगे.

निशिकांत और हिमंता ने की थी मुलाकात

इससे पहले शनिवार को असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे निरंजन राय़ के पिपलो स्थित आवास में पहुंचे थे. निरंजन राय से मुलाकात के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि निरंजन राय बीजेपी के थे और बीजेपी में ही रहेंगे. वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा कि सकारात्मक बातचीत हुई है. शीघ्र ही शुभ सूचना मिलेगी. जो मिल गई. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-kirit-somaiya-files-complaint-against-maulana-nomani-in-election-commission-alleging-hate-speech/">भाजपा

नेता किरीट सोमैया ने की मौलाना नोमानी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, हेट स्पीच का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही