Search

 
 
 

निर्मल महतो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

 
Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शहीद निर्मल महतो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. मुख्यमंत्री ने आज जमशेदपुर के उलियान, कदमा में स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि आज का दिन झारखंडवासियों के लिए बेहद खास है. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहादत देनेवाले वीर शहीद निर्मल महतो को उनकी जयंती पर हम याद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नेतृत्वविहीन">https://lagatar.in/opposition-in-jharkhand-is-leaderless-chief-minister-hemant/12499/">नेतृत्वविहीन

है झारखंड में विपक्ष : मुख्यमंत्री हेमंत

शहीद निर्मल महतो झारखंडवासियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के दिखाये रास्ते पर चल कर ही झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है. आज भी वे झारखंडवासियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं. इस मौके पर शहीद निर्मल महतो के परिजनों और आम लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें :  अटल">https://lagatar.in/in-the-name-of-atal-library-occupied-in-the-quarters-of-rims-the-office-of-bjp-bariatu-mandal-running-in-the-quarters/12512/">अटल

पुस्तकालय के नाम पर रिम्स के क्वार्टर में कब्जा, क्वार्टर में चल रहा भाजपा बरियातू मंडल का कार्यालय

विकास को गति देने की योजना तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. इस मौके पर आयोजित होनेवाले समारोह में विकास को गति देनेवाली कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा. ये योजनाएं झारखंड को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी. इस मौके पर सरकार के मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता के अलावा विधायक समीर मोहंती, रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार भी उपस्थित थे. इस मौके पर प्रशासन की तरफ से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट तथा एसडीओ धालभूम नीतीश मौजूद रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही