Search

 
 
 

धनबाद जिला प्रखंड प्रमुख संघ की अध्यक्ष बनी निर्मला सिंह

 
Govindpur :  धनबाद जिला प्रखंड प्रमुख संघ की नई अध्यक्ष निर्मला सिंह ने कहा कि प्रमुखों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. जिले के किसी भी प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रमुखों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वह मंगलवार 16 मई को गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में अभिनंदन समारोह में बोल रही थी. उन्होंने कहा कि प्रमुखों की समस्याओं को लेकर धनबाद डीसी एवं डीडीसी से भेंट करेंगी. इसके पूर्व अपने आवासीय परिसर गोसाईंडीह में प्रखंड प्रमुखों की बैठक में धनबाद जिला प्रमुख संघ का गठन किया गया. गोविंदपुर प्रमुख निर्मला सिंह को अध्यक्ष, तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार को सचिव, केलियासोल प्रखंड प्रमुख विवेक कुमार मंडल को सह सचिव,  एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो को मीडिया प्रभारी एवं बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर टुंडी प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी, निरसा प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, पूर्वी टुंडी प्रखंड प्रमुख बहाली मरांडी एवं बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने भी अपने विचार रखे तथा एकजुटता पर बल दिया. तय किया गया कि घाटों से बालू उठाव में प्रखंड प्रमुखों की भूमिका, धनबाद परिसदन या जिला परिषद के आईबी में प्रमुखों के लिए कक्ष की व्यवस्था तथा पूर्वी टुंडी प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रमुख की उपेक्षा आदि मुद्दों को लेकर संघ अगले हफ्ते धनबाद उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से मिलेगा. संघ अपने अधिकारों के साथ समझौता नहीं करेगा और जहां उनकी उपेक्षा होगी, वहां एकजुट होकर विरोध किया जाएगा. अभिनंदन समारोह में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, आप पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह,  पैगाम अली, अनिल साव, आसिफ अंसारी, अख्तर अंसारी, दुबई दत्ता, अखलाक, मन्नान, राजू, रिजवान,  मोइन काजी, पंकज सिंह, अनवर अंसारी, अनीश अंसारी, अयूब अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही