Patna : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचीं. यहां होटल ताज में आयोजित आरआरबी की समीक्षा बैठक में भाग ले रही हैं. बैठक के बाद वह दरभंगा के लिए रवाना होंगी और वहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगी. दरभंगा में वह क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में 45 हजार लोगों के बीच 1300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगी. उनका उद्यमिता विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उद्यमी कृषि और वाहन ऋण का वितरण करने का भी कार्यक्रम है. इसके बाद वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी. इसके बाद वे मधुबनी के अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में रात्रि विश्राम करेंगी. https://twitter.com/PTI_News/status/1862362515898081335
दो दिवसीय बिहार दौरे पर निर्मला सीतारमण, पटना में RRB की समीक्षा बैठक में ले रहीं हिस्सा
Last Updated: Nov 29, 2024 12:00 AM (IST)