Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : अवैध उत्खनन स्थल पर छापेमारी में 10 हजार बोरी कोयला जब्त

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर कोलियरी के समीप कोदूगड़ा में अवैध उत्खनन स्थल पर गुरुवार की सुबह सीआईएसएफ शीतलपुर एवं पुलिस निरीक्षक सह निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. लगभग 10 हजार बोरी अवैध कोयला के साथ एक डंपर को जब्त किया गया. सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी हुई है, जिसमें अवैध मुहानों के ऊपर एवं नीचे से लगभग 10 हजार बोरी कोयला और कोयला लदा एक डंपर जब्त किया गया है. डंपर निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया. जब्त कोयला सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग भिजवाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/fighting-again-in-katras-over-illegal-coal-business-many-people-injured/">अवैध

कोयला कारोबार को लेकर कतरास में फिर मारपीट, कई लोग जख्मी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही