Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निरसा के लोयला स्कूल में रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बाल कलाकारों ने प्रभु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नृत्य, संगीत एवं ड्रामा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तथा प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचार एवं संदेश को जन जन तक पहुंचाया. 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के लोग ईसा मसीह का जन्म दिन मनाते हैं. यह ईसाइयों के महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है. लेकिन अब इसे दुनिया भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. क्रिसमस शांति का संदेश लाता है. पवित्र शास्त्र में ईसा को ‘शांति का राजकुमार’ नाम से पुकारा गया है. ईसा मसीह हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे ‘शांति तुम्हारे साथ हो. शांति के बिना किसी भी धर्म का अस्तित्व संभव नहीं है. घृणा, संघर्ष, हिंसा एवं युद्ध आदि का धर्म के अंतर्गत कोई स्थान नहीं है. शायद यही वजह है कि क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री से सजाते हैं तथा घर के हर कोने को रोशन कर देते हैं. सुबह चर्च में प्रार्थना के बाद लोग मित्रवत् एक दूसरे के घर जाते हैं तथा दावत के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं और उपहार देते हैं. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/dozens-of-batteries-maruti-car-seized-in-the-raid-of-sindri-police-team/">सिंदरी

पुलिस टीम की छापेमारी में दर्जनों बैटरी, मारुति कार जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही