Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा: एग्यारकुंड बीडीओ ने की कार्रवाई तो बंटने लगा राशन

Advertisement
Advertisement
Nirsa : एग्यारकुण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी की कार्रवाई के बाद जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने मार्च माह का राशन बांटना शुरू कर दिया है. ज्ञात हो कि 2 अप्रैल को माले नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि नागेन्द्र कुमार ने राशन कार्डधारियों की शिकायत पर एग्यारकुण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार से बातचीत की थी. राशन कार्डधारियों की शिकायत थी कि कोरोनाकाल से अब तक केन्द्र व राज्य सरकार से माह में दो बार राशन मिलता आ रहा है. लेकिन जब से दो माह का राशन मिलने का प्रावधान हुआ है, तब से कई बार एक माह का ही राशन मिला है. मार्च माह में भी एक  माह का राशन नहीं मिला. इस शिकायत के अधार पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने तत्काल कार्रवाई की. इसके बाद गुरुवार 7 अप्रैल से क्षेत्र के दुकानदारों ने राशन वितरण शुरू कर दिया है. माले नेता क्षेत्र की कई दुकानों में जाकर सच्चाई से अवगत हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-government-immersed-in-squabbles-babulal-marandi/">धनबाद

: अंतर्कलह में डूबी हुई है झारखंड सरकार : बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही