Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : सीओ की कार्रवाई के नाराज ट्रैक्टर मालिकों ने किया रोड जाम

Advertisement
Advertisement
Nirsa : एग्यारकुंड सीओ अमृता कुमारी द्वारा चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सुंदरनगर नदी घाट में छापेमारी कर 12 ट्रैक्टर को जब्त करने से नाराज मालिकों ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मैथन संजय चौक स्थित एन एच 19 को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. पूर्व विधायक ने लगातार से बातचीत में कहा कि निरसा सीओ पूरी तरह से भ्रष्ट हैं. यह डीसी साहब के लिए शर्म की बात है कि उन्हें रेड करना पड़ रहा है और सीओ हैं कि अवैध वसूली में लगी हुई हैं. प्रत्येक भट्टा से 50000 की वसूली कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की गरीब जनता बालू का उठाव अपने जरूरतों के लिए कर रही है तो सीओ द्वारा छापेमारी सिर्फ इसलिए की जा रही है कि अवैध रूप से ट्रैक्टर मालिकों से वसूली की जा सके. श्री चटर्जी ने कहा कि जब तक जिला के वरीय अधिकारी नहीं आ जाते और इस पर पूर्ण विराम नहीं लग जाता, एन एच जाम रहेगा. श्री चटर्जी ने कहा कि अंचल का काम नहीं हो रहा है, म्यूटेशन एक साल से बंद है. वह जनता का काम छोड़कर अवैध वसूली में लगी हैं. यह भी पढ़ें : निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-teachers-of-agyarkund-accused-of-supporting-bjp-in-elections/">निरसा:

एग्यारकुंड के शिक्षकों पर चुनाव में भाजपा का साथ देने का आरोप [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही