Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : बैंक कर्मी ने कार्यालय परिसर में फांसी लगा कर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  भारतीय स्टेट बैंक चिरकुंडा शाखा के आउटसोर्सिंग कर्मी उत्पल चटर्जी ने मंगलवार 22 फरवरी को बैंक के ही स्टोर रूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बैंक का काम सुचारू रूप से चल रहा था, तभी एक कमरे में उत्पल चटर्जी पंखे के सहारे फंदा लगाकर झूल गए. आनन-फानन में बैंक कर्मियों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी सुजाता चटर्जी ने बताया कि पति शराब का काफी ज्यादा सेवन करते थे. आज 22 फऱवरी को सुबह रोज की तरह बैंक गए. कहीं कोई विवाद नहीं था. अचानक बैंक से सूचना मिली कि उन्होंने पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली. दौड़े आए तो पति मृत अवस्था में पड़े थे. शाखा मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि उत्पल चटर्जी काफी होनहार कर्मी थे. समय पर अपना सारा काम निपटाते थेय परंतु उन्हें शराब की बुरी लत थी. आज अचानक बैंक के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर झूल गए. सूचना चिरकुंडा थाना प्रभारी को दे दी है. चिरकुंडा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर ने सूचना दी कि उनके आउटसोर्सिंग कर्मी उत्पल चटर्जी ने बैंक परिसर में फांसी लगा ली है एवं उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से बात हुई. उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. प्रतीत होता है कि उन्होंने आत्महत्या की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जा रहा है.  गौरतलब है कि मृतक की दो पुत्री है और वह चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बाबू डंगाल का निवासी है. पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mohalla-clinic-will-open-in-all-the-wards-of-the-urban-area-of-dhanbad/">धनबाद

के शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में खुलेगा मुहल्ला क्लिनिक [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/mohalla-clinic-will-open-in-all-the-wards-of-the-urban-area-of-dhanbad/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही