Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : गैस टैंकर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा थाना अंतर्गत तेतुलिया मोड़ के समीप गैस टैंकर ने बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक विकास कुमार की मौत इलाज के दौरान धनबाद में हो गई. दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भागने में सफल रहा. सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा दोनों वाहनों को जब्त कर निरसा थाना ले आई. जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिलांतर्गत मिहिजाम के चार युवक दो बाइक पर अपने घर से पारसनाथ घूमने जा रहे थे. तेतुलिया मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एलपीजी गैस टैंकर संख्या यूपी 70 एफटी 8346 ने बाइक संख्या जेएच 10 सीडी 9506 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बाइक चालक टैंकर के चक्का में फंस गया, जिसे घसीटते हुए टैंकर कुछ दूर तक ले गया. स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया तो चालक टैंकर खड़ा कर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोग दौड़कर आये तथा बाइक चालक को निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए धनबाद भेजा. बाइक पर सवार दूसरे युवक को हल्की-फुल्की चोट आई है, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-dto-caught-five-vehicles-in-kapasara-outsourcing/">निरसा

: कापासारा आउटसोर्सिंग में डीटीओ ने पांच वाहनों को पकड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही