Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा पंण्ड्रा मोड़ भाजपा कार्यालय में संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं कार्यकर्ताओं ने नमन किया.  विधायक ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष मिसाल बना रहेगा. उन्हीं के प्रयासों का प्ररिणाम है कि न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठी. उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें. मोके पर बृहस्पति पासवान, सुरेश भुईया, अर्जुन भुईया, गौउर सिन्हा, अभिजीत माजी, जय लाल सोरेन, विजय कुमार महतो, राजू दा, सुदामा रवि, गणेश माजी, सजल पाण्डे, नासिर, प्रभात कुमार वर्मा, जितेन मोदी, अनूप मोदक, नन्द किशोर मालाकार, जगरनाथ रवानी, अमर सिंह आदि मौजूद थे.

    बैजना कोलियरी में याद किये गए बाबा साहेब

बैजना कोलियरी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर करते हुए मासस के वरिष्ठ नेता आगम राम ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने जात-पांत, ऊंच-नीच भेदभाव के खिलाफ अनवरत संघर्ष किया. वह कुशल अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता थे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया उन्हीं की परिकल्पना पर आधारित है. मौके पर राजकुमार राम , माधव रविदास ,  रंजीत पासवान ,  अजय पासवान , हरिप्रसाद , राजकुमार सिंह , बुधीराम आदि मौजूद थे.

      राकांपा ने भी दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी के आवासीय कार्यालय में बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. विमल गोराई, सागर मोदी,  हसीब अहमद, प्रदीप महतो, प्रवीण महतो, कार्तिक भगत, मिंटू कुमार यादव, रूपेश दा अभिषेक चौहान आदि मौजूद थे. बेनागोड़िया डिस्ट्रिक अंबेडकर स्मारक समिति द्वारा चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर रामदास, दिनेश दास, शिवलाल दास, सुबल दास, भुवन दास, श्रीकांत दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :  निरसा">https://lagatar.in/nirsa-fire-safety-week-of-cisf-begins-in-maithon-panchet/">निरसा

: मैथन-पंचेत में सीआईएसएफ का अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही