Search

 
 
 

निरसा :  स्थायी मजदूरों को वापस बुलाएं, वरना होगा आंदोलन : एटक

 
Nirsa : बराकर इंजीनियरिंग एवं फाउंडरी वर्क्स द्वारा ईसीएल के मजदूरों को अन्यत्र स्थानांतरित कर ठेकेदार के माध्यम से ढलाई कराने के विरोध में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले काम बंद करा दिया गया. आंदोलन का नेतृत्व एटक के क्षेत्रीय प्रभारी मनु तिवारी ने किया. उन्होंने कहा ईसीएल प्रबंधन ने कारखाने की आवश्यकता नहीं होने का बहाना बनाकर अपने स्थायी मजदूरों का ट्रांसफर कर दिया और अब चोरी छिपे ठेकेदार से काम कराया जा रहा है.  उन्होंने विरोधी यूनियन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ईसीएल के उच्च प्रबंधन ने बराकर इंजीनियरिंग के अलावा अन्य चार वर्कशॉप को बंद करने का निर्णय लिया था. परंतु केवल बराकर इंजीनियरिंग का बंद होना यहां के यूनियन के प्रतिनिधियों की कमजोरी को दर्शाता है. श्री तिवारी ने कहा कि बराकर इंजीनियरिंग के मजदूरों को वापस लाने तक आंदोलन जारी रहेगा. 4 घंटे के आंदोलन के बाद बराकर इंजीनियरिंग फाउंड्री के एजेंट रवि शंकर कुमार एवं यूनियन के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता हुई और आंदोलन समाप्त हुआ. यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अभिकर्ता को 15 दिनों के अंदर पुराने मजदूरों को बराकर इंजीनियर लाने का अल्टीमेटम दिया. यदि ऐसा नहीं होगा तो 15 दिनों के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल एटक के बैनर तले की जाएगी. आंदोलन में यमुना शर्मा नाडू गोपाल चक्रवर्ती मधुरेंद्र गोस्वामी अशोक पांडे दिवाकर राय संतोष प्रसाद कल्लू सेख योगेंद्र यादव मुकुल सिंह हारू पाल मंटू लाल मरांडी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sexual-abuse-of-a-married-woman-in-the-name-of-getting-a-job/">धनबाद

: नौकरी दिलाने के नाम पर विवाहिता का किया यौन शोषण [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही