Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : नाबालिग लड़की की बरामदगी को लेकर चंद्रवंशी समाज ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement
Nirsa : एमपीएल ओपी अंतर्गत पांड्रा गांव की नाबालिग लड़की के लापता होने के 1 सप्ताह बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने के विरोध में सोमवार 31 जनवरी को झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एमपीएल ओपी के समक्ष धरना दिया. धरना स्थल पर चंद्रवंशी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार रवानी ने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता ने 24 जनवरी को ही एमपीएल ओपी में पांड्रा निवासी रोहित बाउरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 1 सप्ताह बीत गया, परंतु पुलिस ना तो आरोपी को गिरफ्तार कर पाई, ना ही नाबालिग लड़की को खोज सकी है. पुलिस आरोपी के घर एवं उसके परिजनों पर दबाव भी नहीं बना  रही. मजबूरन समाज के लोगों को धरना देना पड़ रहा है. यदि 48 घंटे के अंदर पुलिस लड़की को बरामद नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

   लडकी-लड़का का मोबाइल ऑफ, नहीं मिल रहा लोकेशन

इस संबंध में एमपीएल ओपी प्रभारी वसीम अनवर खान ने कहा कि नाबालिग की खोजबीन के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. नाबालिग लड़की एवं आरोपित लड़का दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ है. इस कारण उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. आम जन सहयोग करें. पुलिस निश्चित रूप से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल होगी. धरना में मानिक चंद्र रवानी, अशोक रवानी, भुवन रवानी, साधन रवानी, अशोक रवानी, नरेश रवानी, नंदलाल रवानी, बैधनाथ रवानी, प्रदीप रवानी, उज्जवल रवानी, विकास रवानी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-the-technical-manager-gave-information-about-the-plans-in-the-farmers-seminar/">निरसा

:  किसान संगोष्ठी में तकनीकी प्रबंधक ने दी योजनाओं की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही