Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : मुखिया पर हमला , एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Nirsa : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के चांच कोलियरी कॉलोनी में डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय पासवान पर शुक्रवार की रात्रि लगभग ग्यारह बजे जानलेवा हमला किया गया लेकिन वे बाल-बाल बच गए. इस संबन्ध में मुखिया अजय पासवान ने तीन नामजद सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई  है.  चिरकुंडा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने एक आरोपी सोनू गोप को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है . लिखित शिकायत पर सोनू गोप, रवि राउत, पप्पू ठाकुर व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई  है और सोनू गोप को जेल भेज दिया गया है . फायरिंग की : मुखिया श्री पासवान द्वारा लिखित शिकायत में कहा गया है कि सोनू गोप, रवि राउत, पप्पू ठाकुर व चार-पांच अन्य लोग कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान में शराब पीकर उनके घर के सामने आकर उन्हें टारगेट करते हुए जान मारने की नीयत से सोनू गोप ने फायरिंग की. फायरिंग में वे और उनका बच्चा बाल-बाल बच गए. ये लोग घर के सामने नाम लेकर भद्दी-भद्दी गालियां दी और कहा कि साले कितना दिन बचोगे, जान मार देंगे. फायरिंग के बाद पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुँचे, तब तक सभी वहां से भाग गए . यह भी पढें : फुटपाथ">https://lagatar.in/dhanbad-children-living-on-footpath-will-now-get-better-life-sneha-kashyap/">फुटपाथ

पर रहने वाले बच्चों को अब मिलेगी बेहतर जिंदगी- स्नेहा कश्यप   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही