Search

निरसा: बैंक ऑफ बड़ौदा फर्जीवाड़ा में दीपक तिवारी को जेल

Nirsa :  बैंक ऑफ बड़ौदा की चिरकुंडा शाखा से 36 लाख 70 हजार रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में चिरकुंडा पुलिस ने मैथन निवासी दीपक तिवारी को मैथन पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इससे पूर्व इस मामले में राकेश कुमार व सौरभ कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि मामले का मास्टर माइंड राजेश मंडल सहित अन्य पुलिस की पकड़ से बाहर हैं .  क्या है मामला - जिला परिषद भीलवाड़ा राजस्थान के प्रशासक के हस्ताक्षर से कुमारधुबी ऑटो वर्क्स के नाम से 36 लाख 70 हजार रुपए का चेक एक नवंबर 2021 को जारी किया गया. यह चेक नागौरी गार्डन भीलवाड़ा शाखा का जारी किया हुआ है. उस चेक को ऑटो वर्क्स के मालिक मनी प्रसाद द्वारा बैंक में जमा किया गया. सारी प्रक्रिया पूरी  कर राशि कुमारधुबी ऑटो वर्क्स के खाते में डेबिट किया गया. सभी राशि डेबिट होने के बाद धीरे-धीरे सभी राशि दूसरे बैंक (आईसीआईसीआई, फेडरल, एक्सिस व अन्य) के खाता में आरटीजीएस व एनईएफटी के द्वारा ट्रांसफर कर दिया गया. राशि डेबिट होने के बाद पहली बार 25 लाख रुपए की राशि अमित दास के बड़ा बाजार कोलकाता के आईसीआईसीआई शाखा में ट्रांसफर  किया गया और उसके बाद छोटी-छोटी रकम का ट्रांसफर किया गया है. फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा चिरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी . यह भी पढें : जनता">https://lagatar.in/sindri-janata-mazdoor-sangh-burns-the-effigy-of-hurl-md/">जनता

मजदूर संघ ने हर्ल के एमडी का पुतला जलाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//