Nirsa : चिरकुंडा तीर बाण धारी भक्त मंडल चिरकुंडा शाखा के सदस्यों द्वारा चिरकुंडा स्थित धनंजय शर्मा के आवासीय कार्यालय में बैठक की, जिसमें श्री श्याम बार्षिक महोत्सव एवं दो दिवसीय ध्वजा पद यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. भक्त मंडल के सदस्यों ने जानकारी दी कि 26 फरवरी को चिरकुंडा राणी सत्ती मंदिर प्रांगण से ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी. 151 ध्वज के साथ पश्चिम बंगाल के नियामतपुर श्याम मंदिर तक पद यात्रा करते हुए भक्त जाएंगे. 27 फरवरी को संध्या 4बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से महिला कलाकार शिखा भार्गव व कानपुर से पुरुष कलाकार सुरजित अलबेला भजन गाएंगे. बैठक में भक्त मंडल के धनंजय शर्मा, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, बुद्धराम शर्मा, सचिन अग्रवाल, गप्पु शर्मा, सुशील गढयाण, राम अवतार अग्रवाल, अमित खरकिया, सुनील हाडा, किट्टू सिह, संदीप अग्रवाल, विक्की अग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-who-is-sitting-on-a-horoscope-on-the-proposal-for-the-construction-of-a-dedicated-road/">धनबाद
: कौन कुंडली मार कर बैठा है डेडिकेटेड रोड निर्माण के प्रस्ताव पर [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-who-is-sitting-on-a-horoscope-on-the-proposal-for-the-construction-of-a-dedicated-road/">

Leave a Comment