Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा: डीवीसी ने कहा-अतिक्रमण हटाओ, दुकानदारों में निराशा

Advertisement
Advertisement
Nirsa: मैथन के संजय चौक से मेन गेट तक रोड के दोनों तरफ डीवीसी की जमीन पर दुकान लगाने वालों को एक हफ्ते के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. शनिवार को डीवीसी के सुरक्षा पदाधिकारी ने  मैथन पुलिस, मजिस्ट्रेट के साथ संजय चौक से लेकर मैथन गेट तक के सभी दुकानदारों को यह निर्देश दिया. सभी दुकानदारों के नाम एवं पता लिखकर जमीन खाली करने को कहा गया.

रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया

इस दौरान डीवीसी के भूसंपदा पदाधिकारी जनार्दन सिंह, सुरक्षा पदाधिकारी जीसी मंडल, मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा, मजिस्ट्रेट अशोक मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे. मैथन संजय चौक से लेकर मैथन गेट तक दोनों तरफ बड़ी संख्या में दुकान हैं, जिसे डीवीसी अपनी जमीन पर अतिक्रमण बताती है. डीवीसी का कहना है कि रोड के दोनों तरफ 10 फुट तक की जमीन डीवीसी की है. इस पर अतिक्रमण गैर कानूनी है. इधर, डीवीसी प्रबंधन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में निराशा है. दुकानदार उक्त स्थल पर कई सालों से दुकान लगाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं.  इस कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है. यह भी पढें : चारा">https://lagatar.in/cbi-court-pronounce-verdict-in-fodder-scam-on-february-15/">चारा

घोटाले में CBI कोर्ट 15 फरवरी को सुनायेगा फैसला   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही