Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : ईसीएल की सुरक्षा टीम ने की अवैध उत्खनन स्थलों की भराई

Advertisement
Advertisement
Nirsa: गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर मैथन थाना क्षेत्र के बरमुरी में अवैध उत्खनन की खबर पर मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा, ईसीएल की सुरक्षा टीम के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जेसीबी के माध्यम से अवैध मुहानों की भराई की गई. इधर जब्त कोयला मैथन पुलिस अपने साथ ले गई. बताते चलें कि डंके की चोट पर अवैध रूप से कोयला का खनन लंबे समय से किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर सोमवार को मैथन पुलिस व ईसीएल की टीम ने अवैध मुहानों को भरने का काम किया. हालांकि दबी जुबान में लोग कहते नजर आये कि ये मात्र आइवाश है.  मुहाने की भराई के समय मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा के साथ ईसीएल की सुरक्षा टीम मौजूद थी. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-massas-will-expand-the-organization-in-the-entire-state/">निरसा

: मासस पूरे राज्य में करेगी संगठन का विस्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही