Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : चिरकुंडा के सेवानिवृत्त एसआई को भावभीनी विदाई

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  चिरकुंडा थाना में पदस्थापित एसआई करम सिंह होरो के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार 4 फरवरी को थाना परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. एसडीपीओ निरसा, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, बीडीओ एग्यारकुंड बिनोद कुमार कर्मकार, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र राम पासवान, नप अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने श्री होरो को माला पहनाकर स्वागत किया और उपहार प्रदान किया. एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि 40 वर्ष तक पुलिस में सेवा देने के बाद बेदाग होकर सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी बात है. यह दर्शाता है कि श्री होरो कितने कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने कर्म व निष्ठा के साथ 40 वर्षों तक विभिन्न थाना व जिला में कार्य किया. उनके लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि वह जहां कहीं भी रहें, खुद को समाज को आगे बढ़ाने में लगाएं. युवा पुलिस अधिकारी को अपने अनुभव बताएं, ताकि वे भी अच्छी सेवा दे सकें मौके पर एसआई आनंद रवि, धर्मेंद्र सिंह, एएसआई बिनोद सिंह, टुनटुन कुमार, मो इस्लाम अंसारी, रामगुलाम महतो, संतोष सिंह, प्रकाश सिंह, सौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-a-murder-case-should-be-registered-against-ecl-management-and-district-administration-vasudev-acharya/">निरसा:

 ईसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा : वासुदेव आचार्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही