Search

 
 
 

निरसा : निशुल्क नेत्र जांच शिविर 20 जनवरी को, डांस-ड्राइंग कॉम्पिटिशन 23 को

 
Nirsa (Dhanbad) :  निरसा गुरुद्वारा पंजाबी मिलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) पर गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन डांस एवं ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन करेगी. बगोदर के लोकप्रिय विधायक विनोद सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  शामिल होंगे. वहीं 20 जनवरी को नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंद्रपुर के सहयोग से गुरुदास भवन निरसा मासस पार्टी कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा. इस शिविर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जायेगा. उक्त जानकारी गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी प्रभु सिंह ने दी.

ड्राइंग में तीन और डांस कॉम्पिटिशन में होंगे दो ग्रुप 

प्रभु सिंह ने बताया कि ड्राइंग कॉम्पिटिशन तीन ग्रुप में होगा. ग्रुप A में 13 से 18 वर्ष, ग्रुप B में 9 से 12 वर्ष  और ग्रुप C में 5 से 8 वर्ष तक के बच्चे होंगे. वहीं डांस कॉम्पिटिशन में भी दो ग्रुप बनेंगे.  ग्रुप A में 11 से 18 वर्ष और ग्रुप B में 5 वर्ष से 10 वर्ष होंगे. सभी प्रतिभागी अपना नामांकन निरसा मॉडल बुक स्टोर में करवा सकते हैं. इस कार्यक्रम को लेकर गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के सदस्य विधायक विनोद सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें आमंत्रण पत्र देकर 23 जनवरी को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया. इस दौरान मौके पर निरसा के लोकप्रिय पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष बपिन घोष, सचिव मनोज सिंह, सहसचिव मोहम्मद हाशिम, कोषाध्यक्ष कृष्णा रजक, गुलाम रवानी एवं बंटी सिंह उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही