Nirsha: वृक्ष को बचाने व पर्यावरण को शुद्ध करने की दिशा में सरकार लगातार इसके संरक्षण को लेकर चिंतित रहती है.प्रचार प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक करती रहती है. दूसरी ओर कुछ स्वार्थी तत्व पेड़ों को काट कर अपने घर को चमकाने में प्रयासरत हैं. ऐसा ही एक मामला निरसा थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ हटिया मोड़ के निकट देखने को मिला. जहां शांतिप्रिय चन्द्र नामक व्यक्ति ने अपने नवनिर्मित मकान के सामने स्थित नीम के पेड़ को काट डाला है. उसने किसी सक्षम अधिकारी से एनओसी नहीं लेकर जिप सदस्य दीपाली रविदास को आवेदन देकर पेड़ काटा है. निरसा वन विभाग के अधिकारी विकास सेन ने बताया कि यह अपराध है मैं स्वयं स्थल निरीक्षण कर कानूनी करवाई के लिए कदम उठाऊंगा. साथ ही सवाल किया कि जिप सदस्य कैसे इजाजत दे सकती हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636896&action=edit">यह
भी पढ़ें:निरसा: सत्तू व मुढ़ी का फेरी करने वाला का बेटा बना जवाहर नवोदय स्कूल टॉपर [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:निरसा: सत्तू व मुढ़ी का फेरी करने वाला का बेटा बना जवाहर नवोदय स्कूल टॉपर [wpse_comments_template]
Leave a Comment