Search

निरसा :  हाइवा मालिकों ने एमपीएल के रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन

Nirsa :  एमपीएल प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में गुरुवार को हाईवा मालिकों ने निरसा हाईवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति के बैनर तले पांड्रा मोड़ स्थित एमपीएल के रेलवे ट्रैक पर वादाखिलाफी रैली निकाली तथा प्रदर्शन किया. हाइवा मालिकों ने कहा कि जब तक हम लोगों के हाइवा परिचालन के लिए रोड मैप एमपीएल प्रबंधन तैयार नहीं करता, तब तक रेलवे रैक का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष उज्जवल तिवारी ने कहा कि 2 माह पूर्व एसडीएम के अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता में एमपीएल प्रबंधन ने कहा था कि निरसा के स्थानीय हाइवा के परिचालन के लिए हम लोग एक रोडमैप तैयार करेंगे. उसके बाद ही रेलवे रैक से कोयले की ढुलाई शुरू की जाएगी. परंतु रोड मैप तैयार भी नहीं हुआ है और एमपीएल प्रबंधन रेलवे ट्रैक के माध्यम से कोयले की ढुलाई शुरू करने जा रहा है. जब तक हम लोगों के रोजी रोजगार का मामला का समाधान नहीं हो जाता तब तक हम लोग एमपीएल का कोयला रैक से नहीं जाने देंगे. जरूरी हुआ तो रेलवे ट्रैक पर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे. हाईवा मालिकों का नेतृत्व संजय सिंह, श्रीकांत पांडे, मुख्तार शेख, विधान तिवारी, भीम गोराई, सपन गोराई, मल्लेश्वरी यादव आदि कर रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//