Search

 
 
 

निरसा : बैठक में निर्णय, 18 मार्च को होली मिलन समारोह का होगा आयोजन

 
होली मिलन समारोह को लेकर बैठक का आयोजन Nirsa :  निरसा मध्य पंचायत में आज बुधवार को होली मिलन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मनोज सिंह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 मार्च की संध्या चार बजे होली मिलन समारोह का आयोजन करेंगे. होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से बलिया जिला के सुप्रसिद्ध व्यास श्री स्वामीनाथ जी आयेंगे. उनके साथ ब्यास श्री काशी नाथ जी की पूरी टीम भी आयेगी. इस बैठक में मुख्य रूप से निरसा मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मनोज सिंह, मुखिया अध्यक्ष दिनेश सिंह, ब्यास काशीनाथ सिंह, प्रभु सिंह, कृष्ण रजक, दशरथ चंद्र, मिशन मंडल , लाल बाबू गुप्ता, गुलाम रब्बानी, सूरज , सदन पासवान, आनंद रजक आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही