Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Nirsa : कालुबथान ओपी क्षेत्र के आसनलिया गांव मे विगत बुधवार को आलटी बीबी की हत्या के मामले में कालूबथान पुलिस ने रविवार 13 मार्च की रात पति  करीम अंसारी को गिरफ्तार कर सोमवार 24 मार्च को जेल भेज दिया. कालूबथान ओपी प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी करीम अंसारी ने कहा है कि पत्नी के इलाज का खर्च नहीं जुटा पाया, जबकि उसे अन्य लड़की से प्यार था. इसीलिए उसने पत्नी का गला घोंट कर मार दिया. करीम अंसारी के परिवार वालों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी  कर रही है. कहा कि हत्या के बाद से करीम अंसारी जंगल में छुपा हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर पिंण्ड्राहाट के खेलाईचंडी पहाड़ स्थित मंदिर के पास से उसे रविवार की रात गिरफ्तार किया गया है. इसके पूर्व भी वह 2012 मे बलात्कार  के केस मे जेल जा चुका है. ज्ञात हो कि विगत बुधवार को आसनलिया गांव के एक अर्ध निर्मित घर में आलटी बीबी का शव पुलिस ने  बरामद किया गया था. बाद में मृतिका के भाई मुख्तार अंसारी ने पति सहित ससुराल वालों के पांच सदस्यों के खिलाफ जान से मारने की शिकायत दर्ज कराई ती. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सोमवार की सुबह दस बजे से साम पांच बजे तक झामुमो नेता ठाकुर मांझी की अगुवाई मे मृतका के परिजन सहित आसनलिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कालूबथान ओपी के मुख्य द्वार पर धरना दिया. शाम को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे एवं पुलिस से वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही