Nirsa : कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. रोजाना सैकड़ों लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं. बावजूद लोगों की असावधानी बढ़ रही है. जागरुकता की कमी के कारण लोग मास्क लगा कर घरों से नहीं निकल रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही कर रहे हैं. इधर कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. मंगलवार 4 जनवरी की शाम चार बजे तक चिरकुंडा बोर्डर पर जांच के दौरान कुल चार संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें दो पश्चिम बंगाल के हैं और बाकी दो में से एक बलियापुर के दूधिया का रहने वाला है, जबकि दूसरा संक्रमित मरीज चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा निवासी है .पश्चिम बंगाल के दोनों संक्रमित मरीजों को वापस भेज दिया गया है, बाकी दो को एम्बुलेंस से धनबाद के सदर अस्पताल भेज दिया गया है यह भी पढ़ें : मुर्गा">https://lagatar.in/possibility-of-dispute-due-to-cock-fight-and-flagging-game/">मुर्गा
की लड़ाई और झंडी-मुंडी खेल से विवाद की आशंका [wpse_comments_template]
की लड़ाई और झंडी-मुंडी खेल से विवाद की आशंका [wpse_comments_template]
Leave a Comment