Search

 
 
 

निरसा : झाकोश्रयू व राकांपा ने मांगों को लेकर प्रबंधन से की वार्ता

 

एक माह के अंदर मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो होगा चरणबद्ध आंदोलन : उमेश गोस्वामी

Nirsa : झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को इसीएल मुगमा सभागार में प्रबंधन को 25 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए वार्ता की. मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने कहा कि मांगों में मजदूर हित एवं प्रबंधन कोलियरी एवं ग्रामीणों की समस्या मूल रूप से है. जिसमें श्रमिकों के बच्चों को खेलने के लिए खेल सामग्री एवं ग्रामीणों को सीएसआर योजना के तहत काम करने आदि मांगे जायज है. इन मांगों को शीघ्र ही धरातल पर उतारने पर प्रबंधन ने सहमति जतायी. श्री गोस्वामी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के अंदर हमारी सभी मांगें, पूरी नहीं की गयी तो झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगी. आंदोलन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी.आवश्यकता पड़ने पर कोलियरी एवं एरिया को बंद भी किया जाएगा. वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक आनंद, प्रबंधक रति मोहन शर्मा, उपकार्मिक प्रबंधक बाबूलाल पांडे, सीएसआर के चिरंजीव दास, एरिया सिविल इंजीनियर धीरज ठाकुर व यूनियन से केंद्रीय सचिव एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी, प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, एरिया सचिव प्रदीप महतो, सत्यदेव शाह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण महतो, विमल मंडल, दिलीप बाउरी, पतित पवन तिवारी, अशोक कुमार घासी, शेख सोहराव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-not-be-able-to-attend-the-budget-session-court-rejects-the-petition/">हेमंत

सोरेन बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल, कोर्ट ने खारिज की याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही