Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा :  राजेन्द्र विहार कॉलोनी मुगमा में निकली कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Nirsa : राजेन्द्र बिहार मुगमा में पांच दिवसीय श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार 7 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई. सभी 151 महिलाएं एवं युवतियां गेरुआ रंग का वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिये नंगे पांव खुदिया नदी पहुंची और वहां से जल लेकर माता के नारे लगाते हुए निकल पड़ी. यात्रा में ढोल नगाड़े एवं जयकारे की आवाज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. राजेन्द्र विहार कॉलोनी जय श्री राम, हर हर महादेव से गूंज उठी. कमिटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा. शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा. इसके अलावा तीन दिनों तक आचार्य अमित कुमार उपाध्याय का प्रवचन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र कुमार, उत्तम कुमार आश, शिवनंदन प्रसाद स्वर्णकार, राघव पूरी, गुंजन सिन्हा, बंटी सिंह, आशानंद सिंह, तपन तिवारी, सुभाष मोदी, सुभाष राय, प्रमोद मिश्रा, रंजीत श्रीवास्तव, जगत नारायण पासवान, सुबोध बरई, भरत मोदी, पप्पू मोदी, उपेंद्र पांडेय, केदार सिंह, विजय प्रसाद, रंजन तिवारी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-killed-5-injured-after-car-rammed-into-a-parked-bus/">धनबाद

: खड़ी बस में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 5 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही