Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : कुल्टी ट्राफिक पुलिस ने बोलेरो से किये 23 लाख रुपये बरामद

Advertisement
Advertisement
Nirsa : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाना क्षेत्र के दामागोड़िया रेलवे क्रोसिंग के समीप कुल्टी ट्राफिक पुलिस ने आसनसोल-चित्तरंजन सड़क पर वाहन जांच अभियान के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो से करीब 23 लाख नगद रुपये के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ट्राफिक पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार 23 फरवरी सुबह करीब 7 बजे कुल्टी ट्रफिक अधिकारी चिरंजीव गुहा रॉय के नेतृत्व में महिंद्रा बोलेरो गाड़ी संख्या BR31PA4588 को वाहन के कागजात जांच के लिये रोका गया. जांच के दौरान गाड़ी से करीब 18 लाख रुपये नगद बरामद किये गए. आगे की कानूनी कारवाई के लिये वाहन एवं उस पर सवार तीन लोगों को सालानपुर पुलिस को हवाले कर दिया गया.

   बहन की शादी के लिए ले जा रहे थे रुपये : आरोपी

जानकारी मिलने पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने कुल्टी एसीपी सुकांतो बनर्जी की उपस्थिति में बोलेरो की गहनता से जांच की. गाड़ी के अंदर कॉरपेट के नीचे करीब 5 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किये गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक करीब गाड़ी से 23,50,000 नगद रुपये की बरामद किये जा चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार जायसवाल (40), पुरुषोत्तम कुमार (32) आदित्य कुमार(26) शामिल हैं.  सभी आरोपी बिहार के बैशाली जिले के महनरा गांव के हैं.  बुधवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द कर दिया. आरोपियों ने बताया कि वे हाजीपुर बिहार के निवासी हैं. रानीगंज से तम्बाकू का व्यवसाय करते हैं. उनके घर में बहन की शादी है. शादी में दहेज एंव अन्य कार्यो के लिये रकम रानीगंज की कम्पनी से नगद लिये, जिसे ले जा रहे थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-district-level-talent-search-selection-competition-started/">जामताड़ा

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता शुरू [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/jamtara-district-level-talent-search-selection-competition-started/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही