Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : नृत्य, संगीत एवं पेंटिंग के साथ मैथन उत्सव संपन्न

Advertisement
Advertisement
Nirsa : रीक्रिएशन क्लब में नृत्य, संगीत एवं पेंटिंग के साथ मैथन उत्सव संपन्न रविवार 20 मार्च को संपन्न हो गया. समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने दीप जला कर किया. उन्होंने कहा कि मैथन उत्सव स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करता है और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित कर समाज में उत्कृष्ट कार्य करता है. कोरोना महामारी के बाद मैथन उत्सव के आयोजन के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. समारोह में छोटे-छोटे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत से लोगों का मन मोह लिया, तो कैनवास पर बेहतर कलाकृतियों को उकेर कर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. बेहतर नृत्य, संगीत एवं पेंटिंग करने वाले प्रतिभागियों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया. इस मौके पर चंडी चरण चक्रवर्ती, चिंटू विश्वकर्मा, तोतन मजूमदार, वापी दत्ता, सुनील दुबे, विक्रमादित्य सिंह, चीनू दा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-both-injured-by-bullet-at-bit-sindri-gate-are-being-treated-in-durgapur/">धनबाद

: बीआईटी सिंदरी गेट पर गोली से घायल दोनों का दुर्गापुर में हो रहा इलाज [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही