Nirsa : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष जहीरूद्दीन अंसारी ने एग्यारकुंड प्रखंड के कालीमंडा का दौरा किया और पार्टी के वरिष्ठ कायकर्ता मनिंदर पाल सिंह को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया. इस अवसर पर भाजपा एग्यारकुंड प्रखंड के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, राजेश सिंह, मनोज राम, सज्जाद अंसारी, इकरार, आलम, शशिकांत दूबे, शंभूनाथ अग्रवाल, अफजल खान, सिकंदर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कालीमंडा में रहने वाले अधिवक्ता गुलाम मुस्तफा की मेधावी बेटी को सम्मानित भी किया. बताते चलें कि छात्रा ने अपनी प्रतिभा से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से नीट की परीक्षा लगभग 97 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है और भारत में अफीम के कारोबार पर शोध कर रही हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-indefinite-picketing-of-dependents-at-jhamadas-gate/">धनबाद
: झमाडा के गेट पर आश्रितों का अनिश्चितकालीन धरना [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-indefinite-picketing-of-dependents-at-jhamadas-gate/">
: झमाडा के गेट पर आश्रितों का अनिश्चितकालीन धरना [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-indefinite-picketing-of-dependents-at-jhamadas-gate/">
Leave a Comment