Search

निरसा : मासस ने किया दहीबाड़ी की हनुमंता आउट सोर्सिंग कंपनी का काम ठप

Nirsa : मासस ने मंगलवार 22 फरवरी को बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी के हनुमंता आउट सोर्सिंग कंपनी में नियोजन को लेकर वार्ता के बाद कार्य चालू करने की मांग को लेकर सुबह से ही दहीबाड़ी परियोजना,वर्क शॉप एवं वाशरी में धरना देकर काम ठप कर दिया. धरना में शामिल वरीय नेता आगम राम का कहना है कि प्रबंधन ने पहले मासस को आउट सोर्सिंग में नियोजन के मुद्दे पर वार्ता के बाद परियोजना का कार्य चालू करने का आश्वासन दिया था. लेकिन वार्ता के बगैर सोमवार से काम शुरू कर दिया. यह प्रबंधन के साथ आउट सोर्सिंग प्रबंधन की मनमानी है, जिसे मासस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि जब तक प्रबंधन मांगें पूरी नहीं करेगी, हड़ताल जारी रहेगी. इधर तीन जगह घेराबंदी के कारण उत्पादन के साथ प्रेषण एवं कोयला ढुलाई पर भी असर पड़ा. हालांकि आउट सोर्सिंग हनुमंता के बी पेंच का कार्य चालू रहा. प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से वार्ता की पहल की. लेकिन आंदोलनकारियों ने हनुमंता के कार्य को वार्ता तक बंद रखने का आश्वासन लिखित देने पर ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही. आंदोलन के दौरान कैलाश महतो, गोरा धीवर, मिलन शर्मा, महेश प्रसाद, बबलु किस्कू, मंगल धीवर,मनोज महतो,गौतम दशन्दी,बदन गोप,संदीप महतो, बामा साव,माणिक महतो, मनोरंजन मंडल,वही वाशरी में जय प्रकाश नोनिया,बिशु महतो,बिनोद राय सहित अन्य उपस्थित थे।

सीएमडी के हस्तक्षेप पर 7 घंटे बाद हुआ उत्पादन चालू

सीएमडी द्वारा पूर्व विधायक अरूप चटर्जी से वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उत्पादन को चालू कराने आग्रह किया. धरना के सात 7 घंटे बाद उत्पादन चालू हुआ. प्रबंधक सुब्रतो मंडल ने कहा कि 8 सौ टन कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है. वही हनुमंता को लेकर कल सीओ के साथ कंपनी एवं मासस की बैठक का निर्णय हुआ है.

पहले नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस, फिर लिया वापस

मासस द्वारा परियोजना को बंद करने के बाद अभिकर्ता प्रशांत बनर्जी की अनुशंसा पर नियमित कर्मियों को नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस देने का आदेश जारी किया गया. लेकिन यूनियन के विरोध को देखते हुए प्रबंधन को कदम वापस लेना पड़ा. यह भी पढ़ें : निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-after-tripartite-talks-hiwa-operations-for-mpl-resume/">निरसा:

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद एमपीएल के लिए हाइवा परिचालन शुरू [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/nirsa-after-tripartite-talks-hiwa-operations-for-mpl-resume/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//