Search

 
 
 

निरसा : अवैध कारोबार पर विधायक अरूप चटर्जी का एक्शन, तीन ट्रक पकड़कर पुलिस के हवाले किये

धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कोयला, बालू, लोहा, लॉटरी, पशु एवं मछली तस्करी जैसे अवैध आर्थिक अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर माहौल गर्म है. पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता से नाराज निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतरकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कोयला, बालू, लोहा, लॉटरी, पशु एवं मछली तस्करी जैसे अवैध आर्थिक अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर माहौल गर्म है.

 

पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता से नाराज निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतरकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Uploaded Image

कल मंगलवार रात विधायक अरूप चटर्जी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे और छापेमारी अभियान चलाते हुए तीन कोयला लदे ट्रकों को पकड़ लिया. इसके बाद सभी ट्रकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

विधायक की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है.घटना के तुरंत बाद निरसा के एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों के साथ बैठक की.

 

बैठक में उन्होंने अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों पर तत्काल प्रभाव से सख्ती बरतने और लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया.विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि निरसा क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं.  

 

पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रहा है. उन्होंने कहा कि जब प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तब जनप्रतिनिधि को खुद सड़क पर उतरना पड़ता है.

 

कहा कि क्षेत्र को अवैध कारोबार से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

वहीं एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने बताया कि विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 25 वाहनों की जांच की गई,  जिसमें चार ट्रक संदिग्ध पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया.

 

जब्त ट्रकों में एक चिरकुंडा, एक मैथन और दो निरसा थाना में रखे गए हैं. सभी वाहनों की सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है.  गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने आगे कहा कि निरसा अनुमंडल पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना है. नई टीम के गठन के बाद पुलिस लगातार सक्रिय है  और कोयला, बालू, लोहा, लॉटरी, मछली समेत अन्य अवैध कारोबारों पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही