Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : बाउरी समाज कल्याण समिति के स्थापना दिवस समारोह में पहुंची बंगाल की विधायक

Advertisement
Advertisement
Nirsa : अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के 20 वें स्थापना दिवस पर चिरकुंडा स्थित टाउन हाल में 2 फरवरी बुधवार को समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सालतोड़ पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक चांदना बाउरी भी पहुंची, जिनका स्वागत बड़े जोश खरोश के साथ पुष्प वर्षा व बुके देकर किया गया. गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने विधायक चांदना का स्वागत करते हुए मंच तक पहुंचाया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका समाज काफी पिछड़ा हुआ है. समाज के उत्थान को लेकर वह हर संभव प्रयास करेंगी. श्रीमती बाउरी ने कहा की समाज के लोगों को शिक्षा से जोड़ने के लिए वह प्रयासरत हैं. कहा कि उनके समाज के लोगों को राजनीति में बराबरी का हिस्सा चाहिए. अब समाज के लोग झंडा ढोने और दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे. इधर बाउरी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष गौर चंद्र बाउरी ने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समाज के उत्थान के लिए उनके समाज के माननीय प्रयासरत हैं. समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी दिखी, जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं. नगर परिषद अध्यक्ष डबलू बाउरी, प्रकाश बाउरी,अजय बाउरी, मदन बाउरी, बुलन बाउरी, अभिमन्यु, राजू बाउरी, सीमांत बाउरी,  अंजना बाउरी,  तारापदो बाउरी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-married-woman-killed-by-poisoning-charges-against-brother-in-law/">जामताड़ा

: विवाहिता को जहर देकर मार डाला, देवर पर आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही