Search

केंदुआडीह पहुंचे निरसा विधायक, भू-धंसान स्थल का किया निरीक्षण, BCCL को ठहराया जिम्मेदार

Dhanbad :  केंदुआडीह में अग्नि प्रभावित और भू-धंसान से जूझ रहे क्षेत्र का जायजा लेने शुक्रवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे. उन्होंने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली.

 

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, भय और रोजमर्रा की परेशानियों को विधायक के सामने रखा. निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक अरूप चटर्जी ने BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) पर गंभीर आरोप लगाए.

 

उन्होंने कहा कि BCCL की नीतियां आम लोगों के हित में नहीं है,. बल्कि लोगों को उनके घरों से उजाड़ने का काम किया जा रहा है. इस घटना को लेकर विधायक ने सीधे तौर पर BCCL को जिम्मेदार ठहराया.

 

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि खनन गतिविधियों के कारण ही क्षेत्र में आग और भू-धंसान की समस्या गंभीर हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

 

Uploaded Image

पुनर्वास योजना पर उठाए सवाल

विधायक ने बेलगढ़िया पुनर्वास योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. उन्होंने कहा छोटे-छोटे कमरों में परिवार कैसे गुजारा करेगा. न रोजगार की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त सुविधाएं.

 

ऐसे में पुनर्वास योजना सिर्फ कागजों पर ही सीमित नजर आता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेलगढ़िया पुनर्वास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं. लेकिन जमीनी स्तर पर उसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है. इतना पैसा आखिर जा कहां रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए.

 

रोजगार और मुआवजा सबसे बड़ी चिंता

अरूप चटर्जी ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या प्रभावित लोगों के रोजगार और आजीविका की है. विस्थापन के बाद लोग अपने पारंपरिक काम-धंधे से कट जाते हैं, जिससे उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो जाता है. उन्होंने मांग की है कि पुनर्वास से पहले रोजगार की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

 

भू-धंसान क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग

विधायक ने केंदुआडीह के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र को जल्द से जल्द भराई कर सुरक्षित बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए तत्काल कार्रवाई जरूरी है.

 

स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश

केंदुआडीह क्षेत्र में लगातार हो रही आग और जमीन धंसने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं. ऐसे में विधायक का दौरा, जहां लोगों के लिए उम्मीद लेकर आया, वहीं प्रशासन और BCCL पर कार्रवाई का दबाव भी बढ़ा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//