Search

निरसा: एग्यारकुंड प्रखंड के 50 हजार से अधिक लोगों को रविवार से मिलेगा पानी

Nirsa : एग्यारकुंड प्रखंड के 50 हजार से अधिक ग्रामीणों को रविवार 27 फरवरी से मिलेगा पानी. यह जानकारी झारखंड सरकार के अधीन कार्यरत नारायण पाल ने दी. उन्होंने बताया कि वल्व खराब होने की वजह से पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में जलापूर्ति बंद थी. आज वल्व बदलने का काम शाम तक पूरा हो जाएगा और रविवार की सुबह से लोगों को पानी मिलने लगेगा. आगामी गर्मी को देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है. आज संध्या तक काम पूरा हो जाएगा. बता दें कि 24 फरवरी से क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को गर्मी की शुरुआत में ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//