Search

निरसा : एमपीएल व नेताओं ने मिलकर विस्थापितों को ठगा : मुखिया

Nirsa : निरसा प्रखंड के पालारपुर की मुखिया अपर्णा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर 11 जून को एमपीएल प्रबधन से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि एमपीएल सीएसआर फंड के तहत पलारपुर सहित अन्य पंचायतों में योजना की स्वीकृति तथा नियोजन सरकार की नीति के अनुरूप ही करें. ज्ञापन में पलारपुर में महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप की बैठक के लिए बेलडांगा (ऊपर टोला), पुर्णी, भालाहीट में एक-एक शेड बनाने की मांग की गई है. एमपीएल से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने, तालाबों का जीर्णोद्धार करने, बेलडांगा और भालाहीट में पानी टंकी का निर्माण करने आदि की भी मांग की गई है. वार्ता में एमपीएल के अधिकारी संदीप खंडेवाल ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो नेता तपन तिवारी, बबन तिवारी समेत अन्य शामिल थे. वार्ता के बाद मुखिया अपर्णा ने कहा कि हमारी जमीन पर एमपीएल बना, पर यहां के लोग आज ठगा महसूस कर रहे हैं. विस्थापितों के अधिकार की लड़ाई लड़ने की बात करने वाले नेताओं ने लोगों को छलने का काम किया.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp