Search

 
 
 

निरसा : पोरेश मरांडी की पत्नी को नौकरी देगा MPL, बैठक सफल

 
Nirsa : नियोजन की मांग को लेकर मैथन पॉवर लिमिटेड [MPL] के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक सफल रही. MPL मृतक पोरेश मरांडी की पत्नी को नौकरी देगा. ज्ञात हो कि MPL के अधीन ओम साई कंपनी में कार्यरत रतनपुर ग्राम निवासी सिदाम मरांडी के पुत्र पोरेश मरांडी का निधन हो गया. पोरस मरांडी कई माह से बीमार थे. इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई. इसके बाद नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने MPL अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में तत्काल पच्चीस हजार मुआवजा के साथ मृतक की पत्नी को नियोजन देने पर सहमति बनी. बातचीत में MPL अधिकारी संजीव खैरवाल, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, ओम साई कंपनी के प्रोपराइटर सौरभ तिवारी, मुखिया पति तपन तिवारी, कामख्या चौधरी, शत्रुघ्न बास्की, रविलाल बास्की, सुबोदन बास्की आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/ayush-medicine-dying-in-giridih-doctorless-for-1-year/">गिरिडीह

में दम तोड़ रही आयुष चिकित्सा, एक साल से चिकित्सक विहीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही