Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रेमी संग हुई प्रेमिका की शादी

Advertisement
Advertisement
Nirsa : यौन शोषण मामले में उच्च न्यायालय के निर्देश पर रविवार 20 मार्च को भुईफोड़ मंदिर धनबाद में शादी हुई. शादी में दोनों पक्ष के परिवार के साथ एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी मौजूद थी. एसएसबी रक्सौल बिहार में नेपाल बॉर्डर पर कार्यरत रंजीत बाउरी खुद मोटरसाइकिल से मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जैसे तैसे शादी की और मोटरसाइकिल पर पत्नी बंदना बाउरी को लेकर रवाना हो गए. शादी के बाद मुखिया काकुली मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि रंजीत और बंदना का पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच कई बार शारिरिक संबंध बना. जब बंदना ने रंजीत से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया. एक दिन उसे बुलाकर मारपीट कर अधमरा कर दिया. मुखिया ने बताया कि इसके बाद लड़की उनके पास आई. उन्होंने उसे न्याय दिलाने के लिए कोर्ट की शरण ली. अंत में सच की विजय हुई और कोर्ट ने शादी करने का आदेश दिया. लेकिन यह शादी अभी भी अधूरी है, जबतक शादी कोर्ट मैरेज नहीं हो जाता, कानूनी मान्यता में अड़चन आ सकती है. न्यायालय से शादी को रजिस्टर्ड कराने की मांग करूंगी. अभिजीत मुखर्जी, सिदार्थ चक्रवर्ती एवं उनके परिवार का सराहनीय योगदान रहा, जो अंत तक बंदना के लिए लड़ाई में उसके साथ रहे. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-fight-again-in-slum-located-on-kumardhubi-station-road-4-injured/">निरसा

: कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित झोपड़पट्टी में फिर मारपीट, 4 घायल [wpse_comments_template]   ">https://lagatar.in/nirsa-fight-again-in-slum-located-on-kumardhubi-station-road-4-injured/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही