Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : ट्रक पलटने के बाद लोगों ने लूट ली प्रतिबंधित मांगुर मछली

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा थाना अंतर्गत देवियाना मोड़ के समीप एनएच 2 पर प्रतिबंधित मांगुर मछली लेकर पश्चिम बंगाल से धनबाद की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस कारण ट्रक में लोड मांगुर मछली सड़क के किनारे खेत में जा गिरी. इसके बाद तो प्रतिबंधित मांगुर मछली लूटने की होड़ मच गई.  पुलिस के पहुंचने तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची रही. स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए लोगों ने भी मछली लूटी. जिसके पास जो उपलब्ध था, बर्तन एवं थैला में मछली भर कर इधर-उधर भागने लगे. इस भागम भाग के बीच मछली लदे ट्रक का चालक एवं संचालक भागने में सफल रहा. निरसा पुलिस ट्रक को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-after-22-hours-the-kidnapped-kaju-mandal-was-freed-from-the-clutches-of-the-kidnapper/">जामताड़ा

: 22 घंटे बाद अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त हुआ अपहृत काजु मंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही