Nirsa: निरसा से पांड्रा की ओर राशन लेकर जा रहा पिकअप वै संख्या जेएच 10 बीवाई 8176 बिरलाढाल अरविंद कुमार राय के बरामदे में जा घुसा, जिसमें मालती देवी नामक महिला को हल्की-फुल्की चोट आई है. पिकअप वैन का चालक एवं खलासी भी सुरक्षित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वैन चिरकुंडा से राशन लेकर पांड्रा की ओर जा रहा था. चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जोअरविंद कुमार राय के बरामदे में जा घुसा. वहां खड़ी महिला को पैर में हल्की-फुल्की चोट लगी है. पिकअप वैन में सरसों तेल एवं राशन का सामान लदा हुआ था. घटना की सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची. [wpse_comments_template]
निरसा : पिकअप वैन अनियंत्रित होकर घर के बरामदे में घुसा
Last Updated: Jan 30, 2022 12:00 AM (IST)